Crime

रास्ते के विवाद में जमकर  चले लाठी डंडे, दो घायल

दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चला। मारपीट में दोनों पक्ष से एक महिला समेत दो लोग घायल हुए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया।

एक पक्ष के नागेंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी निर्मला देवी (56) रास्ते के विवाद में लाठी डंडे से पीट दिया जिससे सिर में गंभीर चोटें आई। जिसपर पुलिस ने 147, 323 504,506 के तहत  पांच नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष की ज्योति दुबे ने आरोप लगाया कि उसके भाई आशीष दुबे को लाठी डंडे से पीट दिया। जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। पुलिस ने 323, 504 व 506 के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को  पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक लोगो को मंगलवार को चालान किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button