बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी महिला ने और उसके मायके वालों को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला की डीसीपी गोमती जोन से गुहार लगायी। डीसीपी के निर्देश पर बड़ागांव थाना पुलिस ने रपट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
महादेवपुर निवासी आत्माराम गिरी की पुत्री खुशबू गिरी की शादी जौनपुर जनपद के थाना रामपुर के कोटगांव निवासी पंचदेव गिरी के साथ जून 2017 में हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र भी हुआ जिसकी मृत्यु हो गयी। बच्चे की मृत्यु के उपरांत ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे तथा पिछले साल उसे मारकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ासुराल पक्ष के पति सहित घनश्याम गिरी,नीरज गिरी तथा कई अज्ञात लोग 14 मार्च 2023 को मायके में रह रही विवाहिता के घर में घुसकर दहेज अधिनियम का मुकदमा न उठाने पर मारा पीटा।
अरुण पाठक के खिलाफ 174 की कार्रवाई की
वाराणसी। भेलूपुर स्थित जैन मंदिर परिसर में रहने वाले अरुण पाठक के खिलाफ उप निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा की शिकायत पर आईपीसी की धारा 174 ए में दर्ज किया गया। अरुण पाठक के खिलाफ भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी कूट रचित सहित अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमें न्यायालय में हाजिर ना होने पर या पुलिस से संपर्क में नहीं आने पर 82 की कार्रवाई करने का आदेश हो चुकी है। 6 फरवरी को ही 82 का आदेश तमिल कराया जा चुका है। इसके बाद भी आरोपी फरार चल रहा है।



