Varanasi

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एसपीजी

एयरपोर्ट पर एक घंटे तक चली एएसएल सुरक्षा बैठक

वाराणसी। पीएम के आगमन को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है वहीं दूसरी तरफ एसपीजी की टीम भी मोर्चा संभाल ली हैं। टीम सोमवार को वाराणसी पहुंची और मंगलवार को जिला प्रशासन से कार्यक्रम स्थलों का फीडबैक लिया और वहां पहुंची। एसपीजी की टीम पीएम के सभा स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विवि में पहुंची और सुरक्षा को जांचा वहीं सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंसन सेंटर में भी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं एयपोर्ट बाबतपुर में एएसएल ने बैठक कर सुरक्षा की रणनीति बनायी।

जैसा की बताया गया, पीएम मोदी 24 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे वाराणसी पहुंचेंगे और दिन के ढ़ाई बजे तक शहर में रहेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में पचास हजार लोगों भीड़ जुट सकती है। पीएम के जनसभा स्थल पर तैयारी शुरू हो गई हैं। रुद्राक्ष कन्वेंसन सेंटर में एसपीजी की टीम करीब एक बजे पहुंची। अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। टीम ने वहां पीएम के बैठने की व्यवस्था से लगायत एक-एक बिंदुओं की गहनता से निरीक्षण किया। वहीं संपूर्णानंद में मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे को जांचा और जिला प्रशासन से फीडबैक लिया।

बाबतपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपीजी दल व जनपद के उच्चाधिकारियों के साथ मुख्य टर्मिनल भवन के कान्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई। एक घंटे तक चली एएसएल सुरक्षा बैठक के दौरान हवाई अड्डे की सुरक्षा सम्बंधित प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button