Crime

संभागीय निरीक्षक ने जनसेवा केंद्र संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा

आरआई और बाबू के नाम पर उगाही करने का आरोप

वाराणसी। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक पीयूष कुमार ने चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल के पास संचालित जनसेवा केंद्र संचालक आरके पटेल उर्फ गुड्डू के खिलाफ हैवी वाहन लाइसेंस बनवाने और उगाही करने के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

आरआई पीयूष कुमार की माने तो विस्तार पटल कार्यालय सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के पास आरके पटेल नामक व्यक्ति का जनसेवा केंद्र है। उन्हें जानकारी मिली कि यहां हैवी लाइसेंस बनवाने के नाम पर उनके और संभागीय कार्यालय के बाबू के नाम पर आरके पटेल अवैध वसूली कर रहा है। इस बात की शिकायत प्रमोद कुमार सिंह (उपाध्यक्ष पूर्वांचल ट्रक आॅनर्स एसोसिएशन) की तरफ से भी की गयी थी साथ ही अन्य माध्यमों से भी ये शिकायत सामने आयीं थी। जबकि लाइसेंस संबन्धि सभी आवेदनों का शुल्क आॅनलाइन प्राप्त किए जाते हैं।

आवेदक ऑनलाइनशुल्क और फार्म जमा कर स्लॉट बुक होने के दिन टेस्ट के लिए कार्यालय में उपस्थित होना होता है। लर्निंग लाइसेंस में फेसलेस व्यवस्था लागू है। ऐसे में उक्त संचालक द्वारा झांस देकर आवेदकों से उगाही करना अपराध की श्रेणी में आता है साथ ही विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की गयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button