
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में भूमिगत बिजली केबल फॉल्ट को खोजने वाली मशीन डेमो के दौरान रामपुर बाग स्थित उपकेंद्र परिसर में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, नगर आयुक्त निधि गुप्ता और जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी सहित तमाम विद्युत विभाग अधिकारी बाल-बाल बच गए।
हादसे में एक संविदाकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जांच के लिये पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।हादसे से नाराज कमिश्नर और डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं जबकि वन मंत्री ने ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट सिटी में हो रही लापरवाही और इस हादसे की जांच कराने और संबंधित अफसरों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।(वार्ता)



