
प्रयागराज : माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के शूटर और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर गुलाम मोहम्मद के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसूलाबाद स्थित गुलाम के मकान को सोमवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में दो बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। गुलाम का मकान करीब 335 वर्ग मीटर में बना है जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड रूपए बतायी गयी है। पुलिस ने गुलाम पर पांच लाख रूपए का इनाम भी घोषित किया है।(वार्ता)



