Crime

ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र के जीत नगर मे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल से जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे मे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button