उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बारासगवर क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से घरेलू कलह से त्रस्त होकर अपनी पत्नी और चार माह की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फांसी पर लटक कर जान दे दी।अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने सोमवार को बताया कि श्याम पाल के 36 वर्षीय पुत्र मोहन लाल ने बीती देर रात पत्नी सीमा (30) और चार माह की बेटी की हत्या कर दी और बाद में रस्सी का फंदा गले मे डाल कर खुदकुशी कर ली।(वार्ता)



