Crime

एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित निचलाैली क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि भारत-नेपाल सीमा के ग्राम सभा शीतलापुर से रविवार रात गश्त के दौरान निचलौली पुलिस एवं एसएसबी ने शीतलापुर क्षेत्र में नेपाल से आ रहे एक संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बेनापुर बंग्लादेश निवासी हनीफ मुडेली का पुत्र रियाज(40) बताया। वह नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की फिराक में था। उसके पास से एक भारतीय आधार कार्ड भी मिला है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में लगी हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button