आइएएस में नाकाम होने पर लगाई फांसी
सुसाइड नोट में लिखा, मैं आईएएस का एक्जाम पास नहीं कर सका, माफ कर दो
मंडुवाडीह,वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में रविवार को विकास यादव (26) वर्ष ने पंखे के सहारे लगाकर फांसी लगाकर अपनी इहलीला खत्म कर ली।
जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी अमर बहादुर जो पेशे से किसान हैं। उनका पुत्र विकास यादव अपने मामा राकेश कुमार यादव जो बरेकाकर्मी हैं के ककरमत्ता स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास में रह कर पढ़ाई कर रहा था। मामा राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग पौने ग्यारह बजे उनका भांजा विकास यादव पंखे में तार के सहारे फांसी लगा ली, जब मामा की नजर भांजे विकास यादव पर पड़ी तो वह तत्काल विकास को नीचे उतारकर डीएलडब्लू के सेंट्रल हॉस्पिटल में लेकर आए।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश ने बताया की विकास के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है की मम्मी पापा आप लोगों ने मुझे पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की लेकिन मैं आईएएस का एक्जाम पास नहीं कर सका, हो सके तो मुझे माफ कीजियेगा। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।



