Crime

चचेरे भाई के साथ गंगा नहाने आया युवक डूबा

दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा स्नान करने आए थे

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत ललिता घाट पर रविवार को गंगा स्नान करने चचेरे भाई के साथ आये युवक रवि पटेल की डूबने से मौत हो गयी।  मंडुवाडीह सरकारीपुरा निवासी रवि पटेल चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। इसके बाद बाबा का दर्शन पूजन करने का कार्यक्रम था।  सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ और स्थानीय मल्लाहों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।  रवि तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह सरकारीपुरा निवासी रवि पटेल चचेरे भाई शुभम के साथ नहाने गंगा घाट पहुंचा। स्नान करने के पीछे ये भी बात आयी कि बिजली कटौती से उत्पन्न पानी की समस्या थी, ऐसे में दोनों ने सोचा कि इसी बहाने  गंगा स्नान और दर्शन पूजन भी हो जायेगा। दोनों ललिता घाट पहुंचकर स्नान करने लगे। रवि को तैराकी नहीं आती थी। ऐसे में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख शुभम ने शोर मचाया। जबतक स्थानीय मल्लाह पहुंचते वह पानी में समा गया था। मल्लाहों ने खोजबीन शुरु की इस बीच स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ भी वहां पहुंची। कुछ देर के प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकला गया और तत्काल पास के अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवि की मौत पर परिजन वहां रोते हुए पहुंचे। आगे की कार्रवाई में डेडबॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button