Crime

दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाले 15-15 हज़ार के दो ईनामी बदामाशों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दोनों लड़कियों को मुक्त कराया।पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि थाना रानीपुर इलाके में हुई सनसनीखेज अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

रानीपुर थाना क्षेत्र में 12 मार्च 2023 को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। हादसे के बाद से गांव में तनाव का माहौल था । सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पीएसी फोर्स तैनात कर दी गई थी। बहराइच पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमें गठित कर नाबालिक लड़कियों की बरामदगी के लिए टीमें लगा दी गई थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button