औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के निकट डीएफसी रेलवे ट्रैक पर रविवार को रील बना रहे किशोर के मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना व कस्बा दिबियापुर के नई बस्ती निवासी कुंवर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके चार बेटे घर मे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे नम्बर का 15 वर्षीय बेटा रमाकांत उर्फ सौरभ सेंट सांईनाथ स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। रविवार को वह अपने मामा शैलेश के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे लाइन के किनारे गया था। जहां मामा शौच क्रिया के लिए चले गए और सौरभ डीएफसी लाइन में मोबाइल से रील बनाने लगा।(वार्ता)



