रूद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा में पुलिस ने वाहनों को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से एक कैंटर भी बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा, सितारगंज, किच्छा व आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से राजमार्ग पर खड़े वाहनों से चोरी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। शुक्रवार रात को नसीम निवासी रजा मस्जिद के पास वार्ड नंबर 19 सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके कैंटर वाहन से चोरों ने रिम समेत टायर व अन्य सामान चोरी कर लिया। (वार्ता)



