Crime

बलिया में ड्यूटी से नदारद बिजलीकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र में विशुनीपुर पावर हाउस पर गैर हाजिर दो विद्युतकर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रथम ने शनिवार को जिले के सिविल लाइन पावर हाउस, आवासीय कालोनी बहादुर में ट्रांफार्मर, 33/11 के वी विद्युत उप केंद्र विशुनीपुर, 33/11 के वी हनुमानगंज एवं सुखपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान विशुनीपुर पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी पर्यवेक्षक सुजीत कुमार और संजय कुमार के ड्यूटी से नदारद मिले। जिला प्रशासन ने इनके विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button