Crime

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, चार घायल

ललितपुर : उत्तर प्रदेश में ललितपुर के कोतवाली महरौनी क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि खितवाँस गोव निवासी उत्पल सिंह कुशवाहा अपने भाई श्रीपाल और गांव के हरगोविंद, आशाराम के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवीन गल्ला मंडी में अनाज बेचने के लिए आया था। ट्रैक्टर को गांव का ही चालक नीरज चला रहा था। अनाज बेचने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर में बैठकर अपने गांव वापस जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मसौरा कलां के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button