बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र निवासी विनोद हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विनोद हेंब्रम की हत्या पिछले 12 मार्च 2023 कि बीते रात्रि चाकू मारकर कर दी गई थी। मृतक विनोद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने इस बाबत बालीडीह थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के उद्भेदन के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बालीडीह थाना के थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था।(वार्ता)



