Varanasi

आईपीएस अखिलेश चौरसिया ने डीआईजी रेंज का कार्यभार संभाला

एटीएस, सीबीआई और डीआरडीओ  में दे चुके है सेवाएं

वाराणसी। आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया ने गुरुवार को डीआईजी रेंज का कार्यभार संभाला। इसके पहले उन्होंने काल भैरव और बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने रेंज के चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के पुलिस अधिकारियों संग बैठक की और अपराध समीक्षा की। अपराध पर लगाम लगाने और पुलिसिंग कार्यशैली की जानकारी ली।

क्राइम कंट्रोल और सरल व्यवहार के लिए पहचान रखने वाले अखिलेश चौरसिया 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी है। लखनऊ में स्कूल शिक्षा के बाद एनआईटी इलाहाबाद बीटेक किया।  2005 में इंडियन आॅयल में बतौर इंजीनियर भी रहे साथ ही कुछ समय डीआरडीओ में भी काम किया। लेकिन, इन नौकरियों में मन नहीं लगा। अखिलेश चौरसिया की मंशा देश सेवा की थी  इसलिए 2006 में दिल्ली आकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की और पहली ही बार में यानी 2009 में आईपीएस क्रैक किया।  उनका रैंक 292 था और ट्रेनिंग के बाद आजमगढ़, सीतापुर और आगरा में पोस्टिंग हुई।

बरेली में एसपी आरए (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) रहे थे साथ ही प्रतापगढ़ में एसपी रहे। आगरा पीएसी के बाद एसपी औरैया बनाए गए। पांच महीने बाद एटीएस, फिर एसपी इंटेलिजेंस आगरा की जिम्मेदारी दी गई। एसएसपी एटा रहे। अखिलेश कुमार चौरसिया 13 साल के कैरियर में औरैया, प्रतापगढ़, खीरी, झांसी अयोध्या और बरेली रहे। 2019 में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए।  सीबीआई में रहने के बाद 2021 में यूपी वापस लौट आए। बरेली में उनके रहते क्राइम कंट्रोल किया। वर्तमान में उनकों डीआईजी रेंज वाराणसी के पद पर भेजा गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button