Crime

छत से गिरी वृद्धा, मौके पर तोड़ा दम

मिर्जामुरादवाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अरका (कंसरायपुर) गांव में गुरुवार की दोपहर छत पर चना फैला रही वृद्धा मालती देवी पत्नी जियालाल उम्र (60) वर्ष की चक्कर आने से दो मंजिला छत से नीचे गिरने से मौत हो गई।

मालती के पति जियालाल ने बताया कि दोपहर में पत्नी मकान के दूसरे तल पर चना फैलाने गई थी आशंका है की चक्कर आ जाने से छत से नीचे गिर गई होगी। मृतका रक्तचाप की मरीज थी। छत से गिरते ही जबतक परिजन व आसपास के लोग पहुंच वृद्धा को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। परिजनो ने शव का मीरजापुर स्थित कछवां के बरैनी घाट पर शव का दाह संस्कार किया। वृद्धा को तीन पुत्र व चार पुत्रियां बताई गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button