सारनाथ,वाराणसी। सरायमोहाना निवासी एक युवक ने बीमारी से तंग आकर पीपल के पेड़ में गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सरायमोहाना निवासी रामबिलास साहनी 50 मछुवारे का काम करता था। घर के लोग बताए की रामविलास कई वर्षों से बीमारी से परेशान था, जिस कारण अवसादग्रस्त चल रहा था। वही पड़ोसियों का कहना है की परिवार में आपसी विवाद हुआ था, इलाज में खर्च आने की वजह से उसने पीपल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ की शिनाख्त पड़ोसियों द्वारा किया गया। सूचना पे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृत्यु की सूचना पाकर परिजनों का रोकर हाल बेहाल है।



