
शादी समारोह में महिला से छेड़खानी मारपीट में एक दर्जन पर मुकदमा
प्रीतिभोज कार्यक्रम में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे आरोपी
वाराणसी। पांडेयपुर में आयोजित एक प्रीतिभोज कार्यक्रम में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और करने विरोध करने पर मारपीट किया। इस मामले में हुकुलगंज निवासी महिला ने एक नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पीड़िता मुन्नी देवी की माने तो बुधवार को उनकी बहन की शादी पांडेयपुर स्थित एक जगह से आयोजित थी। वहीं का निवासी विक्की कश्यप अपने अन्य दर्जन भर साथियों के साथ शराब के नशे में धुत होकर शादी समारोह में घुस आया और यहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस बात की जानकारी जब पीड़िता ने अपने भाई शैलेश की तो शैलेश आरोपियों को इस कृत्य के लिए फटकारा। ये बात आरोपियों को नागवार लगी और भाई समेत अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
मारपीट के दौरान महिला मंगलसूत्र भी गायब हो गया। आरोप है कि घटना की सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पीड़ित पक्ष पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पुलिस आयुक्त के आदेश पर कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।



