चेन्नई : तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले के नागदासमपट्टी गांव में गुरुवार सुबह एक निजी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और अन्य एक कर्मचारी झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मपुरी जिले के नागदासमपट्टी गांव में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हाेने से दो महिलाओं की मौत हो गयी है। मृतकों के पहचान सलेम जिले के नागदासमपट्टी गांव के मुनियाम्मल (65) और मेचेरी इलाके के पलानीअम्मल (50) के रूप में हुई हैं। घायल शिवलिंगम (52) को इलाज के लिए पेनागरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)



