Crime

कोई लेनदेन नहीं, फिर भी खाते से 13 हजार पार

वाराणसी। कैण्ट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार निवासी जाबाज अहमद ने बुधवार को कैंट थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते 24 फरवरी को उनके बैंक खाते से 13 हजार रुपये की निकासी कर ली गई । जबकि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई ऑनलाइन लेन-देन नहीं किया था।  प्रार्थी के नाम से बैंक आॅफ बडौदा शाखा अर्दली बाजार में सेविंग एकाउण्ट  है। आरोप है कि रुपए गायब होने के एक दिन बाद 25 फरवरी को भुक्तभोगी ने चौकी अर्दली बाजार को बैंक से निकासी की जानकारी दी गई थी।परन्तु कोई कार्यवाही नही की गयी। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button