कन्नौज : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में बुधवार सुबह प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौंसरापुर गांव के पास आज सुबह एक बाग में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। बाग में स्थित दो पेड़ों पर अलग-अलग शव फंदे से लटके होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।(वार्ता)



