इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने गे डेटिंग एप्प के माध्यम से लोगों का आपत्तिजनपक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 हजार रूपये बरामद किये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि गिरोह के सदस्य ने उमाकांत नामक व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर के उससे 15000 रूपये वसूले थे जिसको लेकर थाना सिविल लाइन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त विशाल यादव उर्फ अंश और उसके चार साथियों को आईटीआई चैराहे के पास स्थित पॉलिटेक्निक की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरफ्तार किया।(वार्ता)



