बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे में घर के बाहर सो रहे दंपत्ति पर हुए जानलेवा हमले में विवाहिता की मृत्यु हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शिकारपुर कस्बा स्थित मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी शब्बीर (44) अपनी पत्नी रिहाना (41) के साथ घर के दरवाजे पर चारपाई पर सोया था। देर रात में अज्ञात हमलावरों ने दंपत्ति पर हमला कर दिया , हमलावरों ने दंपत्ति के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया जिससे रेहाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के समय दंपत्ति के बच्चे घर के अंदर सो रहे थे।(वार्ता)



