Crime

बुलंदशहर में दरोगा की वर्दी फाड़ी,चार के खिलाफ मुकदमा

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खानपुर क्षेत्र में आन ड्यूटी दरोगा के साथ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि खानपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नईम अख्तर सोमवार रात एक सिपाही के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि गाजीपुर गांव में धर्मवीर के मकान के पास यतिन, अभिकल, रिंकू और एक अज्ञात ने उनकी मोटरसाइकिल के पीछे कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से बचने के प्रयास में पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल समेत गिर पड़े। दरोगा के विरोध जताने पर शरारती तत्वों ने उन्हे पीटना शुरू कर दिया जिससे उनकी वर्दी फट गयी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button