Crime

सोनभद्र में हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की एक अदालत ने हत्या के करीब डेढ दशक पुराने मामले में मंगलवार काे हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनायी है।साढ़े 15 वर्ष पूर्व मदन की लाठी डंडे से मारकर की गई हत्या के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी दो सगे भाइयों रामविलास कोल व रामजी कोल को उम्रकैद व 18 – 18 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button