Astrology & Religion

नवरात्र और रामनवमी को भव्य तरीके से मनायेगी योगी सरकार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चैत्र नवरात्र और रामनवमी को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है, जिसके तहत 22 से 30 मार्च के बीच अखंड रामायण के पाठ समेत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम ने इस संबंध में सभी संभागायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

श्री मेश्राम ने कहा कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर 22 से 30 मार्च के बीच शुभ तिथियों पर पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा, “ वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।”सभी देवी मंदिरों के प्रांगण में होर्डिंग भी लगाई जाएंगी।

प्रत्येक आयोजन स्थल पर सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश और दरी-बिछावन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन कराएगा। सभी आयोजन स्थलों पर सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन भी सुनिश्चित कराएगा। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में समन्वय के लिए शासन और निदेशालय स्तर से एक-एक अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button