Crime

महिला यात्री पर पेशाब करने का आरोपी टीटीई गिरफ्तार

लखनऊ : अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के सिर पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में पुलिस ने यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेल यात्री राजेश ने रेलवे पुलिस पर दर्ज की गयी शिकायत में कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ अमृतसर से कोलकाता जा रहा था। मध्यरात्रि के करीब बिहार निवासी टीटीई मुन्ना लाल ने कोच नंबर ए-1 में उसकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो उसके पति और अन्य यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button