Crime

राजूपाल हत्यकांड के दूसरे गवाह को सताने लगा हत्या का डर

कौशांबी : प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की पिछले दिनो हुयी हत्या के बाद इसी घटना के एक अन्य गवाह ओम प्रकाश पाल को भी खुद की हत्या का ड़र सताने लगा है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने मंगलवार को बताया कि ओम प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने खुद की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुये सुरक्षा की गुहार लगायी है। यह वायरल वीडियो उन्हे मीडिया के जरिए हासिल हुआ है। पुलिस वीडियो की पुष्टि के बाद ही इस दिशा में जरूरी कार्यवाही कर सकती है। वीडियो में उसने अब्दुल कवि से अपने जान का खतरा बताया है। अब्दुल कवि के खिलाफ मामला पंजीकृत है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button