Crime

चचेरी बहनो का अपहरण,गांव में तनाव

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रानीपुर क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा अपहृत चचेरी बहनों का पुलिस तीन दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। इस सिलसिले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी चचेरी बहनों का 11 मार्च को समुदाय विशेष के युवकों ने अपहरण कर लिया था। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं।

अपह्रत बहनों के बरामद न होने पर गांव के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और उनका घर फूंकने का प्रयास किया। दो समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक ने गांव का मुआयना किया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button