बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में सौतले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासी सौतेले बाप बाबूराम ने बिहार से माँ के साथ आयी 13 वर्षीय बालिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी होने पर बालिका की माँ ने वहशी पिता की शिकायत दरियाबाद कोतवाली में की है। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है ।(वार्ता)



