Crime

हिस्ट्रीशीटर के घर बजी डुगडुगी

मंडुवाडीह,वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने  लंबे समय से फरार चल रहे शिवदासपुर निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर मंगलवार को बाकायदा डुगडुगी बजाकर 82 की नोटिस चस्पा की। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लगी रही। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर लहरतारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्र में प्रभावशाली समझे जाने वाले संजय सिंह के घर भारी फोर्स संग डुगडुगी बजवानी शुरू की तो इसके पटीदार से जुड़े क्षेत्र के प्रभावशाली समझे जाने वाले परिवारों में हड़कम्प मच गया।

पुलिस की सख्ती देख पट्टीदारों के परिवार से जुड़े पुरुष भी एक-एक कर किनारे हो गए। लहरतारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संजय सिंह के ऊपर लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर बहुत से लोगों से ठगी का आरोप है। प्रशासन का दबाव पड़ने पर जिसको भी रुपया लौटाने के नाम पर संजय ने चेक दिया, चेक बाउंस कर गया। लंबे समय से फरार भी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा किए जाने के एक माह के अंदर अगर आरोपित हाजिर नहीं होता है तो धारा 83 के तहत घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।बताया कि संजय सिंह के विरुद्ध कुल 11 मुकदमे है और संजय सिंह की चार नवम्बर 2022  को थाना मंडुआडीह में हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गयी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button