चोलापुर,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार इरफान खान 20 वर्षीय नई बस्ती धरसौना स्थाई निवासी ग्राम लखौआ थाना बक्शा जौनपुर को चोलापुर ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर नाबालिक लड़की को छुड़ाया गया और उसको धारा 363/ 366/ 376/ 3/4 पाक्सो के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ राजेश त्रिपाठी, एस आई रामआशीष, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, कांस्टेबल मधु कुमारी थी।



