इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कई दिनों से लापता एक ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि चौबिया क्षेत्र के बारालोकपुर निवासी अशोक कुमार का पुत्र सचिन यादव (27 ) एक ट्रक चालक था और वह गत नौ मार्च से लापता था। परिजनों ने 11 मार्च को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।(वार्ता)



