Crime

पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा, नकदी सहित आभूषण बरामद

सारनाथ,वाराणसी। रसुलगढ़ रेलवे क्रासिंग के समीप से पुलिस ने सोमवार को चार चोर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी सहित चोरी के आभूषण बरामद कर लिया। आगे की कार्रवाई में सभी को जेल भेजा गया। चोरी की वारदात का मास्टरमाइंड घर का ही लड़का निकला। सलारपुर निवासिनी उमा सोनकर ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

प्रभारी निरीक्षक सारनाथ धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लड़के चोरी के आभूषण के साथ रसुलगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास खड़े हैं। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1460 रुपये नकद सहित चोरी के आठ पीस आभूषण बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सलारपुर, थाना-सरनाथ निवासी विकास सोनकर (24), गणेश पटेल (25), पांचू यादव (22), विक्रम सोनकर (22) बताया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 24 फरवरी को सलारपुर निवासिनी उमा सोनकर ने घर मे चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद चोरों की टोह में पुलिस लग गई। इसके बाद मुखबीर व सर्विलांस के माध्यम से कड़ियाँ जुड़ती गई। चोरों की शिनाख्त हो गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की मोबाइल गंगा नदी में फेंक दिए। वहीं सामने आया कि भुक्तभोगी उमा सोनकर विकास उर्फ छोटू सोनकर की रिश्ते में बड़ी मम्मी लगती हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button