Varanasi

ज्ञानवापी:केस स्थानांतरण पर अब 20 मार्च को आदेश

वाराणसी।  जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सोमवार   को  ज्ञानवापी प्रकरण सुनवाई  के क्षेत्राधिकार के लेकर दाखिल निगरानी याचिका पर सुनवाई  हुई।  इस मामले अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की है।

प्रकरण के अनुसार निगरानी कर्ता अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी  की ओर से जुलाई 2021 में निगरानी याचिका दाखिल की गई थी। कहा गया था कि लोअर कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। उसकी सुनवाई के अधिकार लखनऊ वक्फ बोर्ड को है, सिविल न्यायालय को नहीं।

इसके बावजूद अवर न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज करते हुए पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई जारी रखी और प्रतिवादी के क्षेत्राधिकार के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। जिसके बाद अंजुमन इंतजामिया ने लोवर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल किया था।

इस मामले पिछले तिथि पर   शैलेन्द्र कुमार पाठक व जैनेन्द्र कुमार पाठक ने पक्षकार बनाए जाने के लिए अधिवक्ता देशरत्न श्रीवास्तव के मार्फत प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सुनवाई  लंबित है। इस आवेदन पर वाद मित्र ने आपत्ति दाखिल कर खारिज करने की गुहार लगाई गई । इस मामले में सुनवाई हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button