छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सेमरिया खुर्द गांव निवासी राम गोपाल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर वर्ष 2022 के नवंबर माह में अपनी पुत्री की शादी की थी। रविवार की देर रात गांव के तीन लोग उसके पुत्रों से रंगदारी की मांग करने पहुंचे थे। पुत्रों के नहीं मिलने पर उन लोगों ने शांति देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गयी।(वार्ता )



