मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र में रविवार को कुआं में एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती दस मार्च से घर से गुम थी।अपर पुलिस अधीक्षक श्री कांत प्रजापति ने बताया कि आज सुबह बरगवा गांव में एक कुआं में युवती का शव उतराया देखा गया। पुलिस ने गांव के लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त इसी गांव निवासी स्व अरविंद पटेल की पुत्री लक्ष्मी देवी (19) के रूप में की गई। लक्ष्मी पिछले दो दिनों से घर से गायब थीं।(वार्ता)



