Crime

बुलंदशहर में फर्जी विधायक गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की डिबाई पुलिस ने विधायक बनकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर रौब गालिब करने और सीआरपीएफ के बर्खास्त सिपाही से 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि पिछली 12 जनवरी को डिबाई पुलिस ने अपने को सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेंट बताकर डिवाइ क्षेत्र में बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले सीआरपीएफ के बर्खास्त सिपाही भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान जहांगीराबाद नगर स्थित मोहल्ला कायस्थ बाड़ा निवासी संजय ओझा का नाम प्रकाश में आया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button