वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के अधिकारियों ने राइफल क्लब शूटिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) सूर्यकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त (वरूणा) मनीष कुमार शांडिल्य, अपर पुलिस (उपायुक्त) सरवणन टी, सहायक पुलिस आयुक्त ( भेलूपुर ) प्रवीण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (रोहनियां) विदुष सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त (पिण्डरा ) अमित कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय, सहायक पुलिस आयुक्त (राजातालाब) अंजनी कुमार राय, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) विकास कुमार श्रीवास्तव व विभिन्न थानों के कुल 143 उप निरीक्षकों ने भी फायरिंग का अभ्यास किया।



