
वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर का कब्जा, भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने आदि सभी मामले एक साथ सुनवाई करने सबंधित प्रार्थना पत्र पर सोमवार को जिला जज डा अजय कृष्ण विश्वेष की कोर्ट आदेश आने की संभावना है। पिछले तिथि पर केस स्थानांतरण सबंधित अर्जी पर सभी ने अपना अपना दलील पेश की थी । उसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखते हुए एक मार्च की तिथि नियत कर दी थी।मगर न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण उक्त तिथि पर आदेश नही आने पर कोर्ट ने 13 मार्च की तिथि नियत की।
बता दे की श्रृंगार गौरी प्रकरण के चार वादिनि लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक की ओर से आवेदन दिया गया है। कहा गया था की किरण सिंह और अन्य द्धारा दाखिल वाद को स्थानातरण कर स्वम जिला जज की कोर्ट सुने के आदेश देने को गुहार लगाई गई थी। इस अर्जी पर आपत्ति करते हुए किरन सिंह कहा कि जिस वाद को स्थानांतरण की मांग की गई है। इस पर पिछले तिथि सभी के पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश के तिथि नियत की थी।



