वाराणसी। बरेका पहाड़ी गेट के पास लक्ष्मीनगर कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला 20 हजार इनामी शातिर बदमाश को सारनाथ पुलिस ने फरीदपुर अंडरपास के पास से तड़के गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान राजकुमार उर्फ रीतिक पटेल के तौर पर हुई और इसके खिलाफ करीब दो दर्जन संगीन अपराधों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व साढ़े नौ हजार रुपया बरामद किया गया।
सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि बीते साल नवंबर में 14 बरेका पहाड़ी गेट के पास लक्ष्मीनगर कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना अंजाम दिया था और इस काम में राजकुमार का एक और साथी विनोद पटेल शामिल था जिसे बीते साल 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था।



