Crime

छत्तीसगढ़ का युवक डेढ़ करोड़ कैश के साथ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

चंदौली । रेलवे पुलिस ने छत्तीसगढ़ के युवक को डेढ़ करोड़ कैश के साथ उत्तर प्रदेश में पकड़ा है। ये मामला वाराणसी मंडल के पंडित दीनदयाल स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीआरपी के मुताबिक, पकड़ा गये युवक की पहचान रमेश दास के रूप में हुई है जो इस पैसे की खेप को लेकर दिल्ली से हावड़ा जा रहा था।खास बात यह है कि पकड़े गए युवक के पास से एक टोकन बरामद हुआ है जिसके जरिए इस पर से की डिलीवरी होनी थी।

बताया जा रहा है कि इस टोकन चाइनीज कोड अंकित है, ऐसे में शक जताया जा रहा है यह पैसा हवाला का है।फिलहाल जीआरपी ने मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है, साथ ही जानकारी के बाद तमाम इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही हैं।दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहा है।चेकिंग के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 युवक को गिरफ्तार करके जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से डेढ़ करोड़ रुपए कैश की बरामदगी हुई।

रेलवे पुलिस ने बताया कि युवक को यह कैश दिल्ली के करोल बाग के रहने वाले आशीष अग्रवाल ने दिया था, साथ ही युवक को एक टोकन भी दिया गया था जिसके जरिए इस रुपयों की डिलीवरी हावड़ा में देनी थी।2016 से लेकर अब तक जीआरपी ने 9 करोड़ रुपए की बरामदगी की है। यह पहला मौका है जब इस तरह से कैश की डिलीवरी के लिए टोकन का इस्तेमाल होना पाया गया है। बताया जा रहा है की इस कोड का मिलान कर इस युवक को हावड़ा में पैसे की डिलीवरी देनी थी। जीआरपी सीओ प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल पर जांच हो रही है।

फिलहाल पैसे को जब्त कर लिया गया है और आईटी डिपार्टमेंट पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पहला मौका है जब जीआरपी ने इतने बड़े कैश के साथ टोकन की बरामदगी की है क्योंकि डिलीवरी हावड़ा में देनी थी।पुलिस सूत्रों की मानें तो बंगाल बॉर्डर पर इस तरह के गिरोह सक्रिय हैं, जो हवाला के कारोबार में लिप्त हैं, ऐसे में तमाम इंटेलिजेंस एजेंसिया भी जांच में जुट गई हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button