रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डीह इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बरामद हुआ है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह डीह इलाके में आलू के एक खेत में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा के पुत्र प्रेम (16) का शव बरामद हुआ है। सुबह शौच के निकले ग्रामीणों ने शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। (वार्ता)



