Crime

दबंगों ने गोली चला फैलाई दहशत,तीन घायल

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में शनिवार को दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में खुले बाजार में एक युवती समेत, दुकानदार व एक राहगीर घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि शहर के व्यस्ततम भीड़भाड़ वाले गुमटी मुहाल में आर्टिफिशियल ज्वैलरी वापस करने को लेकर एक युवक की दुकानदार से बहस और विवाद हुआ। बहस के दौरान युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी जिसके करीब दो घंटे बाद देर शाम को युवक ने अपने साथियों के साथ बाजार में आकर आतंक फैलाने के उद्देश्य से संकट मोचन मंदिर के पास कई राउंड जमकर फायरिंग की जिसमें दुकानदार आलोक कुमार एवं राहगीर युवती सलोनी व कृष्ण गोपाल को गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गये‌।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button