Crime

नौकरी दिलाने के नाम पर लिया 2.50 लाख, रपट दर्ज

फर्जी साक्षात्कार भी कराया जो चेक दिया वो भी हो गया बाउंस

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी पटिया इलाके में रहने वाले इंजीनियर दुर्गेश सिन्हा की शिकायत पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने वास्तु खंड गोमती नगर, पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ के रहने वाली अपराजिता, उनके पति वैभव श्रीवास्तव और वैभव के पिता अनिल श्रीवास्तवके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दुर्गेश के छोटे भाई का नौकरी लगवाने के नाम पर सभी ने पांच लाख की मांग की। इस पर असमर्थता जताने पर 2.20  वर्ष 2021 में लिया। इसके बाद साक्षात्कार भी कराया। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली। पैसा वापस लौटाने के नाम पर दो चेक भी भेजे, जो बाउंस हो गया। फोन करने पर गाली गलौज धमकी सभी देते हैं। पुलिस शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button