वाराणसी। मिर्जामुराद थानाक्षेत्र मिल्कीपुर नहर मार्ग व खजुरी चट्टी (साधु कुटिया) के पास से शनिवार को मिर्जामुराद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा। अभियुक्तों के पास से वाहन के कटे पार्ट्स और वाहन के टायर समेत चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किया। आगे की कार्रवाई में तीनों को जेल भेजा गया।
अभियुक्तों की पहचान मीरजापुर जिले के कछवां हांसीपुर गांव निवासी अनूप कुमार, सिगरा के अंधरापुल निवासी सेनारूल शेख और गाजीपुर कोतवाली के गौरा बाजार निवासी छोटेलाल बिन्द उर्फ प्रमोद उर्फ देवा के तौर पर हुई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत ने बताया कि मिर्जामुराद थाने में ऑटो चोरी का मुकदमा दर्ज था। पुलिस जांच में सामना आया कि चोरी की वारदात दो अभियुक्तों ने दी। ऐसे में पुलिस सर्विलांस और अपने सूत्रों से दोनों को दबोचा।



