
आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को होली खेलने निकली 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया और मृत समझकर क्षेत्र में यमुना से लगे जंगल में फेंक दिया गया।
शुक्रवार की सुबह किशोरी सड़क से कुछ मीटर दूर जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे पर नोचने और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सिकंदरा थाने में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज किया गया है।(वार्ता)



